एक Hip में दर्द: क्या यह Hip Tuberculosis (TB) का संकेत है?

एक Hip में दर्द: क्या यह Hip Tuberculosis (TB) का संकेत है?

क्या आपको भी काफी समय से एक hip में दर्द हो रहा है और समझ में नहीं आ रहा कि वजह क्या है? अक्सर लोग इसे normal joint pain या AVN समझकर ignore कर देते हैं, जबकि असली कारण कुछ और भी हो सकता है।

ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि TB सिर्फ lungs की बीमारी है। इसलिए जब किसी को सिर्फ एक hip में लंबे समय से दर्द होता है, चलने में दिक्कत होती है या हल्की लंगड़ाट आ जाती है, तो सबसे पहले दिमाग में AVN (Avascular Necrosis) या arthritis ही आता है। कई बार तो सीधा कह दिया जाता है — “इसका कोई इलाज नहीं, replacement करवा लो।”

लेकिन हकीकत यह है: Hip Tuberculosis (Hip TB) एक काफी common condition है, especially 20-40 साल की age group में, और अगर इसे वक्त पर पहचान लिया जाए तो यह पूरी तरह cure हो सकती है — बिना replacement के भी।

इस blog में Dr. Naveen Sharma simple भाषा में समझा रहे हैं कि Hip TB कैसे पहचानें, कौन से tests करवाएं, और treatment का सही तरीका क्या है।

पहले समझें: TB सिर्फ lungs तक सीमित नहीं है

TB का bacteria body में lungs के रास्ते enter करता है, लेकिन blood के through यह hip joint समेत body के किसी भी part में पहुंच सकता है। इसी वजह से Hip TB एक independent और काफी common problem है — सिर्फ कम लोगों को इसके बारे में पता होता है।

Typical case कुछ ऐसा होता है: patient को एक hip में महीनों या कभी साल भर से दर्द होता है, वह दवाइयां लेता रहता है, X-ray normal आता है, और समझ नहीं आता कि असल problem क्या है।

AVN या TB? यह फर्क ज़रूर समझें

यह सबसे important clue है जो लोग miss कर देते हैं:

AVN हो तो usually दोनों hips में होता है। सिर्फ एक hip में होना TB का strong indicator है।

अगर आपके साथ यह सब match हो रहा है, तो alert हो जाएं:

  • सिर्फ एक ही पैर में लगातार दर्द
  • कभी कोई चोट या injury नहीं हुई — न बचपन में, न बाद में
  • कुछ महीनों से अचानक दर्द शुरू हुआ

Hip TB के Warning Signs — क्या क्या देखें

  • सिर्फ एक hip में लंबे समय से दर्द — AVN नहीं, TB का possible sign
  • Weight loss हो रहा हो — body में infection active होने का sign
  • चलने के लिए सहारे की ज़रूरत पड़ने लगे — joint damage बढ़ने का संकेत
  • दिन के मुकाबले रात में दर्द ज़्यादा हो, नींद टूट जाए — classic sign है
  • Hip के पास से pus निकलना, कुछ दिनों में ठीक होकर दोबारा होना — active TB abscess का sign

Diagnosis: सही Tests करवाना सबसे ज़रूरी Step

अगर ऊपर दिए symptoms match हो रहे हैं, तो सबसे पहला step है Orthopedic Doctor in Jaipur – Dr. Naveen Sharma से मिलना और सही investigation करवाना:

3 Tesla MRI Machine से MRI करवाना। 1.5 Tesla MRI इस condition को miss कर सकती है, इसलिए 3 Tesla ही recommend किया जाता है।

इसके साथ यह tests भी करवाएं:

  • CBC, ESR, CRP (blood tests)
  • अगर ज़रूरत पड़े तो hip से fluid aspirate करके PCR test — इससे 100% confirm हो जाता है कि TB है या नहीं

“मुझे TB कैसे हो सकती है, मैं तो अच्छी lifestyle follow करता हूं”

बहुत common सोच है कि TB सिर्फ गरीबी या खराब lifestyle से जुड़ी बीमारी है। यह गलत है। TB किसी भी age, किसी भी social background, किसी भी income group के इंसान को हो सकती है — क्योंकि यह bacterial infection है, lifestyle-related बीमारी नहीं।

Treatment: घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं

जैसे lung TB ठीक होती है, वैसे ही Hip TB भी पूरी तरह cure होती है। बस treatment थोड़ा लंबा चलता है:

  • 9 से 12 महीने का regular medicine course
  • Doctor की सलाह के बिना बीच में दवाई बंद न करें — वरना Multi-Drug Resistant TB (MDR TB) होने का risk बढ़ जाता है
  • Government hospitals में यह दवाइयां free में available होती हैं
  • High-protein diet लें, खुली हवा में रहें
  • 2-3 महीने बाद morning walk जैसी light exercise allow हो जाती है

अच्छी बात: Hip TB non-infective होती है — यानी आपके family members को आपसे यह नहीं फैलेगी। सिर्फ lung या kidney TB ही infectious होती है।

Hip Replacement करवाने से पहले यह ज़रूर करें

अगर कोई आपको कह रहा है “सीधा replacement करवा लो,” तो पहले 3 Tesla MRI ज़रूर करवाएं। अगर TB confirm होती है तो:

  • पहले TB की दवाई शुरू करें — 6-8 महीने में हो सकता है replacement की ज़रूरत ही न पड़े
  • Active TB के साथ hip replacement risky होता है — failure के chances काफी high रहते हैं
  • पूरा 9-12 महीने का course complete करने के बाद ही replacement decision लें

एक बार TB treated हो जाए, उसके बाद एक experienced Hip Replacement Surgeon in India की देखरेख में hip replacement से life बिल्कुल normal हो जाती है।

सही Doctor का चुनाव क्यों Important है

Hip TB का correct diagnosis और management सिर्फ एक experienced hip specialist ही कर सकता है। Dr. Naveen Sharma जैसे अनुभवी doctor से सही investigation और clear treatment plan लेना ही सबसे important step है।

अगर hip replacement की ज़रूरत पड़ती है, तो Dr. Naveen Sharma modern, minimally-invasive DAA Hip Replacement in Jaipur (Direct Anterior Approach) techniques में trained हैं, जो faster recovery और better long-term outcomes देती हैं ।

Disclaimer: यह Blog Post हमारे YouTube channel पर upload की गई video पर आधारित है।